फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

जन्माष्टमी पर माहौल खराब करने की कोशिश

Tue, 31 Aug 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा के हरई गांव में धर्मस्थल पर मांस फेंकने के मामले में मौके पर लगी भीड़ - फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। खुराफातियों ने जन्माष्टमी के दिन एक धार्मिक स्थल में मांस फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की। इसका पता लगने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव हरई में सोमवार सुबह करीब छह बजे एक कार में तीन युवक धर्मस्थल के पास पहुंचे। कार से उतरे एक युवक ने मांस की पोटली धार्मिक स्थल परिसर में फेंक दी। उसे पोटली फेंकते हुए कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीण ने देख लिया। ग्रामीण ने मौके पर जाकर पोटली को देखी तो उसमें मांस निकला। इस पर ग्रामीण ने शोर मचा दिया, जिससे अन्य लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों को एकत्र होते देख तीनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ा एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

धर्मस्थल में मांस फेंकने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी मौके पर जा पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने के साथ कार कब्जे में ले ली। कार में मांस भरा हुआ था। पुलिस मांस की पोटली और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले आई। जहां मांस का परीक्षण कराया गया। पशुपालन विभाग के डॉक्टर जगदेव सिंह ने मांस काले जानवर का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

कार को सीज कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गांव में एक मीट की दुकान है। पकड़े गए युवक के मुताबिक वह मीट लेकर दुकान पर जा रहा था। जांच में मीट काले जानवर का निकला है। दुकान का लाइसेेंस चेक कराया जाएगा। अगर अनियमितताएं मिली तो कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत सिंह, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed