फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लूट के दो आरोपियों को पकड़ा

Sun, 29 Aug 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। तीन माह पूर्व मवैइया पुलिया के पास तमंचे के बल पर लाखों की लूट में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों से लूट की रकम और तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन

एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि 12 जून 2020 कर दोपहर 12 बजे गांव लोहरगवां थाना निगोही जिला शाहजहांपुर निवासी मो. हनीफ बीसलपुर बैक से रुपये निकालने के बाद वापस घर जाते समय गांव मवैइया पुलिया के पास तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रोककर उनके पास रखे 1.55 लाख लूटकर फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर 19 जुलाई 2021 को सददीक एवं दो अज्ञात के खिलाफ थाना बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में पुलिस को शनिवार की सुबह मानपुर चौराहे से मुखबिर की सूचना पाकर सददीक निवासी बीसलपुर और बीरपाल निवासी जमुनिया महुआ को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से लूट के 50 हजार रुपये, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया। कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed