फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंढरी निवासी रामप्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसके 35 वर्षीय भाई इंद्रपाल की पत्नी की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। इस कारण वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में रह रहा था। वह अपने घर में अकेला ही रहता था। शुक्रवार रात किसी समय वह घर से बाहर चला गया। घर के समीप ही अमरूद के पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के लोगों ने शव लटका देखा तो घटना की जानकारी हुई। शव मिलने की सूचना पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया जगत सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिवार के लोग आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed