फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

एसपी आवास में हंगामा करने वाले 48 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। एक दिन पहले एक मुकदमे को फर्जी बताते हुए आरोपी पक्ष के परिवार वाले शिकायत करने के लिए भीड़ लेकर एसपी आवास में घुस गए थे। इस पर वहां तैनात पुलिस ने भीड़ को बाहर भगा दिया था। मगर एसपी आवास में हंगामा और बलवे का प्रयास करने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 33 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग युवती ने आठ दिन पहले रियाज अहमद, नाजिम परवेज और मेराज अहमद खा के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की घटना बताते हुए कोतवाली थाने में एफआई आर पंजीकृत करवाई थी। मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष के लोग भीड़ इकट्ठी कर एसपी आवास पहुंच गए। इतना ही नहीं अंदर प्रवेश करने के बाद वह एसपी के आवासीय परिसर में दाखिल हो गए और हंगामा करते हुए दबाव बनाने लगे। इस पर एसपी दिनेश कुमार पी ने नाराजगी व्यक्त की। हालांकि दफ्तर बुलाकर उनकी समस्या भी सुनी। मामले में कोतवाली पुलिस ने एसपी आवास में बिना अनुमति भीड़ लेकर घुसने के मामले में आरोपी पक्ष के शिखा रियाज, बेबी रफीक, शबीना, तरन्नुम, रूबी, शेबी, नाजनीन, शाहजहां, शाहीन बेगम, सायरा बानो, मुन्नी बेगम, सायरा, रेहाना, इराम, जोया, तबस्सुम, रफत, आमीना, केकशा, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद तसलीम, असद, मोहम्मद समीर, शब्बीर अहमद, मोहम्मद इमरान, मेराज, फरहान, फूल मियां, मोहम्मद कामरान, रिजवान और जिम्मी उर्फ इमरान रजा, परवेज अहमद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 353, 332, 448, 188, 269, 270 और कोरोना महामारी अधिनियम में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि एफआईआर पंजीकृत की गई है। फोटो व वीडियो के आधार पर सभी की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed