{"_id":"6126975f8ebc3e7a094a72d2","slug":"crime-pilibhit-news-bly4574829200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में लापता हुए बीसलपुर के युवक का चार दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में लापता हुए बीसलपुर के युवक का चार दिन बाद मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। रक्षाबंधन से एक दिन पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर से रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक का चार दिन बाद मंगलवार को उसका शव रुद्रपुर में एक खंडहर में सड़े गले अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने उसकी हत्या होने की आशंका व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस को तहरीर दी। मगर उत्तराखंड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर गुस्साए परिवार वालों ने बीसलपुर पहुंचने के बाद बुधवार को हंगामा करते हुए शव हाईवे पर रखकर चक्का जाम करने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कराया और अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में फोर्स लगा दिया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम निवासी जगदीश मौर्या ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा बहोरन उर्फ बब्लू पिछले चार साल से उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले बब्लू अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर रुद्रपुर अपने साथ ले गया था। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बब्लू रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसी दिन उसके कुछ साथी उसके घर पर गए। तो पत्नी ने उन्हें फैक्टरी में होने की जानकारी दी। मंगलवार को उसका शव रुद्रपुर में उसके घर के पास बने खंडहर के पास पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उत्तराखंड पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ब्रजेश ने बब्लू की हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर परिवार वाले देर शाम शव लेकर गांव पहुंचे। बुधवार को सुबह मृतक के परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिवार वाले ग्रामीणों को इकट्ठा कर बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर हाईवे जाम करने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाल कमल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को हटाने के बाद परिवार वालों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कमल सिंह कोतवाली ने बताया कि युवक के साथ घटना उत्तराखंड में हुई थी। इसलिए रिपोर्ट वहां दर्ज होनी है। परिवार वाले चक्का जाम करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया है।