फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

कबाड़ व्यापारी को हिरासत में लेने पर नेताओं का फूटा गुस्सा

Wed, 18 Aug 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। बंडा (शाहजहांपुर) पुलिस ने क्षेत्र में मंगलवार को दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लेकर चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद चोरी के हैंडपंप खरीदने के आरोप पर नगर के एक कबाड़ व्यापारी को हिरासत में ले लिया। बगैर माल बरामद के कबाड़ व्यापारी को हिरासत में लेने पर व्यापारी नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कोतवाली पहुंचे व्यापारी नेताओं ने दरोगा को खरी खोटी सुनाई। साथ ही हिरासत में लिए व्यापारी को कोतवाली से अपने साथ ले आए।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के दरोगा रमेश के नेतृत्व में पुलिस ने घुंघचाई क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चोरी के हैंडपंप खरीदने के आरोप में नगर के एक कबाड़ व्यापारी को हिरासत में लिया। बगैर माल बरामदगी के उसे हिरासत में लेने की जानकारी पर प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, प्रांतीय युवा व्यापारी विजयपाल विक्की, दीपक अग्रवाल आदि कोतवाली पहुंच गए। यहां व्यापारी नेताओं ने बगैर चोरी के माल बरामदगी पर कबाड़ी को हिरासत में लेने पर नाराजगी व्यक्त की। प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी का कहना था कि जब कबाड़ी से चोरी का कोई माल बरामद नहीं हुआ। उसका किसी मामले में वारंट आदि नहीं है तब उसे हिरासत में कैसे लिया गया। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी विरोध कर हिरासत में लिए गए कबाड़ी को अपने साथ ले गए। दरोगा रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही चोरी की कई बाइकें बरामद कर चार आरोपियों का चालान किया गया। इसमें दो ने चोरी की दो बाइकें पूरनपुर क्षेत्र में बिक्री करने, एक धार्मिक स्थल से कई हैंडपंप चोरी कर पूरनपुर के कबाड़ी को बिक्री की जानकारी दी। इसके बाद नगर के कबाड़ व्यापारी को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से चोरी की एक बाइक बरामद भी की गई है। एक बाइक और शीघ्र मिलने के आसार हैं। सीओ लल्लन सिंह ने मामले में अनभिज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन

प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने बताया कि कबाड़ी के पास चोरी का माल बरामद हुए बगैर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। अगर चोरी का माल बरामद होता तब व्यापार मंडल सामने नहीं आता। बेवजह किसी व्यापारी को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, इंस्पेक्टर पूरनपुर हरीशवर्धन सिंह का कहना है कि बंडा पुलिस ने एक चोरी के हैंडपंप के मामले में कबाड़ व्यापारी को हिरासत में लिया था। व्यापारियों ने गोदाम को मौके पर ही चेक करने के लिए कहा। चूंकि मामला दूसरे दिन जनपद का इसलिए कुछ कहना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed