फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

निकाह का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Wed, 18 Aug 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। निकाह का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी उसे अपने साथ हल्द्वानी ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया। मामले में पीड़िता ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने धोखाधड़ी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शहर के गौहनिया गांव निवासी युनूस उसका दूर का रिश्तेदार है। इसलिए उसका अक्सर उसके घर पर आना जाना था। आरोपी ने युवती को किसी तरह अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी उसे कई बाहर घुमाने के लिए ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जब उसने निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। 11 अगस्त को आरोपी उसे अपने साथ निकाह करने का झांसा देकर हल्द्वानी ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बिना बताए वहां से भाग गया। पीड़िता ने जब फोन किया। तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। किसी तरह घर पहुंचने के बाद घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और घरवालों के साथ पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची। जहां आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed