फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

रहस्यमय ढंग से लापता किशोर का खेत में मिला शव

Tue, 17 Aug 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पांच दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता किशोर का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इधर, परिवार वाले उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पलिया माफी निवासी रामपाल ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अवनीश 11 अगस्त की शाम सात बजे अचानक गांव के बाहर से गायब हो गया। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार वाले लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 15 अगस्त सुबह दस बजे गांव से दो सौ मीटर एक खेत में किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिवार वालों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बीते दिन 14 अगस्त को इसी स्थान पर पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया था। परिवार वाले किशोर की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed