{"_id":"611027c38ebc3e73136f3862","slug":"crime-pilibhit-news-bly4558045126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से लापता तीनों सगी बहनें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन से लापता तीनों सगी बहनें मिलीं
विज्ञापन
पीलीभीत। आठ दिन पहले रहस्मय ढंग से लापता हुई तीन सगी नाबालिग बहनों की सुरागरसी करने के बाद पुलिस ने उन्हें शहर एक मोहल्ले से खोज लिया। तीनों बहनें किराये पर रह रही थीं। पुलिस की जांच में पिता की प्रताड़ना से तंग होकर घर छोड़ने की बात सामने आई है। फिलहाल किशोरियों के पिता ने जिन युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस की उस पहलू पर भी जांच कर रही है। अब किशोरियों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
टनकपुर हाईवे पर स्थित एक सरकारी कर्मचारी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया थ कि उनकी तीन नाबालिग बेटियां एक अगस्त को घर से रहस्मय ढंग से गायब हो गई थी। इस पर किशोरियों के पिता ने शहर के दूसरे संप्रदाय के चार युवकों कामिल, रेशू, आदिल, दानिश पर उन्हें भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार रात उन्हें मोहल्ला छोटा खुदागंज से खोज लिया। पुलिस की प्रथमदृष्यता जांच में निकालकर आया है कि तीनों किशोरियों की बड़ी बहन बरेली में रहती है। इधर तीनों बहनें पिता की प्रताड़ना से तंग आकर घर से छोड़कर चली गई थी। जिसमें दो शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज में किराये के मकान में रह रही थी। तो सबसे छोटी बहन बरेली में अपनी बड़ी बहन के पास पहुंच गई थी। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि किशोरियों को बरामद कर लिया गया है। उनके कोर्ट में बयान कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिन युवकों पर आरोप है। उसकी भी जांच कराई जा रही है।