{"_id":"611026fb8ebc3e6eb66a1cf8","slug":"crime-pilibhit-news-bly4558040180","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से अभद्रता करने वाले एसएसआई और इंस्पेक्टर लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से अभद्रता करने वाले एसएसआई और इंस्पेक्टर लाइनहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चार दिन पहले बरखेड़ा कस्बे में व्यापारी के साथ की गई अभद्रता के मामले में एसपी ने शिकायत मिलने पर बरखेड़ा थाने के एसएसआई उपेंद्र सिंह यादव और इंस्पेक्टर केके शर्मा को लाइनहाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर एसपी के पीआरओ खीम सिंह जलाल को थाने का इंचार्ज बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा दो अन्य थानों के इंस्पेक्टर भी इधर से उधर किए गए हैं।
पांच अगस्त को मेडिकल व्यापारी पंकज ने आरोप लगाया था कि एसएसआई जबरन उनकी बैटरी वाली स्कूटी का चालान कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो एसएसआई अभद्रता करने लगे और जेब में रखे पांच सौ रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में व्यापारी संगठन ने इकट्ठा होकर थाने में हंगामा किया गया था। इस पर आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों ने बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत से मामले की लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एसपी किरीट कुमार राठौर ने एसएसआई उपेंद्र कुमार यादव को थाने से हटाकर पुलिस लाइन की अपराध शाखा से संबद्ध कर दिया है। इधर, प्रकरण में लापरवाही बरतने के मामले में इंस्पेक्टर केके शर्मा को भी लाइनहाजिर कर दिया। उनके स्थान पर एसपी ने अपने पीआरओ खीम सिंह जलाल को थाने का कार्यभार सौंपा है। रविवार को सुबह उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके अलावा भाजपा नेता की शिकायत पर हटाए गए बिलसंडा थाने में अमरिया एसओ उदयवीर सिंह को प्रभारी बनाकर भेजा है। उनके स्थान पर डायल 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को अमरिया थाने की जिम्मेदारी दी है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव को मीडिया सेल, क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को प्रभारी यूपी 112, इंस्पेक्टर रीना को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला मिशन शक्ति और इंस्पेक्टर महेश सिंह को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरण किया है।
जगदीश जोशी बनाए गए भिखारीपुर चौकी इंचार्ज
एसपी किरीट कुमार राठौर ने इंस्पेक्टर के तबादले करने के साथ प्रभारी चौकी जिरौनिया जगदीश चंद्र जोशी को सुनगढ़ी थाने की भिखारीपुर चौकी का इंचार्ज बनाया है। इसके अलावा देवेंद्र कुमार को भिखारीपुर से चौकी जिरौनिया, बरखेड़ा थाने में तैनात मनीष को, वहीं पर एसएसआई और पुलिस लाइन में तैनात कपिल कुमार को थाना पूरनपुर भेजा है।