{"_id":"610ed8408ebc3e7cb526d455","slug":"crime-pilibhit-news-bly455699861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर नकदी, मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बाइक सवार बदमाशों ने सिद्धबाबा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार युवक की पिटाई कर मोबाइल और दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। शोर न मचाने की धमकी देकर बदमाश बाइक से भाग गए। पुलिस ने युवक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है।
घटना शुक्रवार शाम को घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र की है। गांव मटेहना निवासी अभिषेक कुमार बाइक से हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर स्थित सिद्धबाबा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। कुछ दूरी पर रास्ते में खड़े मिले बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने चेहरा कपड़े से छिपाया था। इसके बाद युवक की पिटाई कर मोबाइल और दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना के बाद अभिषेक ने घर पहुंचकर जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज की। इधर, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शोर है कि पुलिस ने युवक से लूटी गई नकदी और मोबाइल बरामद किया है। युवकों से एक बाइक बरामद हुई। जो चोरी की बताई जा रही है। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। एक बाइक बरामद हुई है। उसी नंबर की बाइक कलीनगर क्षेत्र में होना पाई गई। जांच के बाद खुलासा किया जाएगा।