फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

घरों से चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने चलाई गोली, दो घायल

Sun, 08 Aug 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। अमरिया सितारगंज नेशनल हाईवे पर स्थित सरदार नगर में शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों दो मकानों से लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली और भागने लगे। आहट होने पर परिवार ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से एक 12 साल की मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी समेत जिले के अन्य अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन करते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम को बदमाशों की सुरागरसी के लिए लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरदार नगर निवासी साबिर शाह ने बताया कि उनका बेटा जाबिर ट्रक चालक है। जिसके चलते वह अधिकांश बाहर ही रहता है। घर पर उसकी पत्नी हिना अपने बच्चों को साथ रहती है। शुक्रवार रात सभी लोग सो रहे थे। रात ढाई बजे के करीब कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। इसके बाद घर खंगालने के बाद वह मकान से 25 हजार रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स, कुंडल और चांदी की पायल चोरी कर भागने लगे। आहट होने पर हिना की आंख खुली। तब तक बदमाश घर से बाहर भाग चुके थे। इस पर हिना ने घर से थोड़ी दूर रहने वाले चचिया ससुर अनवर उनके बेटे इरशाद को फोन किया। इस पर अनवर और इरशाद व उनकी बहन आसमां घर की ओर आने लगे, तभी नहर के पास रास्ते में उन्हें बदमाश मिल गए। बदमाशों ने शोर मचाने पर खुद को घिरता देखकर तमंचे से गोली चला दी। इस पर गोली के छर्रे लगने से इरशाद और उनकी बहन आसमां घायल हो गईं। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

इसी गांव के सगीर अहमद के मुताबिक शुक्रवार रात गर्मी अधिक होने के कारण छत पर सो रहे थे। सुबह जब नीचे आए तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था। नकाबपोश बदमाश उनके घर से भी पांच हजार रुपये और हजारों के जेवर चोरी करके ले गए। मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी किरीट कुमार राठौर, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सदर सुनील दत्त, प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप मौके पर पहुंचे। इधर, परिवार वाले घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित साबिर की तहरीर पर चोरी और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के वर्कआउट के लिए एसओजी और सर्विलांस को लगाया गया है। - किरीट कुमार राठौर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed