फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

युवक ने 11 साल की बच्ची से की छेड़छाड़

Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। एक युवक ने घर में सो रही 11 साल की बच्ची से अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए, जिससे आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची ने आरोपी युवक को पकड़कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त की रात वह और उसका पूरा परिवार आंगन में सो रहे थे। रात में करीब साढ़े दस बजे उनके घर में गांव का ही रहने वाला चमन पुत्र रोशन लाल चुपचाप घर में घुस गया और उनकी 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे बच्ची डर गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। मगर वे पकड़ पाते इससे पहले आरोपी भाग गया। उसी समय परिवार वालों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद पीड़ित की मां ने थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा थाने में दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक 15 मई को सुबह करीब 10 बजे वादी अपने खेत पर गन्ने की गुड़ाई कर रहा था। तभी वादी के लिए उसकी 14 वर्षीय पुत्री खाना लेकर खेत पर आ रही थी। उसे गांव के बाहर वहीं के महेंद्र पाल व अनिल कुमार ने पकड़ लिया और गन्ने के खेत में जबरन ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की चीखें सुनकर उधर से गुजर रहे वादी के भतीजे और पत्नी बचाने के लिए गए। इस पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed