{"_id":"61099ad38ebc3eaab661e016","slug":"crime-pilibhit-news-bly4552746118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने शराब सेल्समैन से नकदी भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने शराब सेल्समैन से नकदी भरा बैग लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर बाइक से जा रहे शराब की दुकान के सेल्समैन का नकदी भरा बैग लूट लिया। छीना झपटी में सेल्समैन की बाइक गिर गई। सेल्समैन ने भाग रहे बदमाशों का बाइक से पीछा भी किया। मगर बदमाश तब तक ओझल हो गए थे। बैग में 29,500 रुपये की नकदी थी। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सेल्समैन ने लूट की घटना पुलिस को दी है।
घटना सोमवार देरशाम नगर के धनाराघाट रोड की है। धनाराघाट रोड पर कारगिल शही सुरेंद्र सिंह लवाणा के पेट्रोल पंप के समीप देशी शराब पर गांव कढैय्या निवासी राजपाल 20 दिन से सेल्समैन का काम कर रहा था। राजपाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहा था। दिन भर शराब बिक्री के 29500 रुपये उसके पास थी। रुपयों को बैग में रखकर कंधे पर टांग रखा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने मुझा मोड़ के समीप चलती बाइक से उसका बैग छीनने का प्रयास किया। बैग की छीना-झपटी में उसकी बाइक गिर गई और बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। गिरी बाइक को सही कर उसने बदमाशों का बाइक से पीछा किया। मगर बदमाश तब तक ओझल हो चुके थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ लल्लन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। मगर बदमाश हाथ नहीं लग सके। राजपाल ने लूट की तहरीर पुलिस को दी। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
युवक ने तीन हजार लूट का लगाया आरोप
सोमवार रात करीब 12 बजे मोहल्ला हबीबगंज निवासी एक युवक पुलिस चौकी के समीप तीन हजार रुपये लूटने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया। लूट की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ लल्लन सिंह, एसएसआई बालकराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि तीन हजार रुपये की लूट की सूचना जांच में झूठी निकली। सूचना पर मौके पर सीओ, एसएसआई पहुंचे थे। युवक दुकान पर नौकरी करने और दुकान मालिक से तीन हजार रुपये लाने की जानकारी दी थी। जब दुकान मालिक से पूछा गया। तब उसने उसे कोई नगदी न देने की जानकारी दी।