{"_id":"61099a148ebc3ec3503588fe","slug":"crime-pilibhit-news-bly455273895","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दरोगा पर लगाया अभद्रता और रुपये छीनने का आरोप, थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दरोगा पर लगाया अभद्रता और रुपये छीनने का आरोप, थाने में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। सप्ताह भर से जिले की पुलिस आरोपों में घिरी हुई है रोजाना पुलिस के नए-नए कारनामे निकल कर सामने आ रहे है। कई पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर तो कई इंस्पेक्टरों को थाने से ही हटा दिया गया। बरखेड़ा थाने में भी मंगलवार को एक ऐसा ही मामला आया हैं। थाने में तैनात एक दरोगा ने स्कूटी का चालान काटने के नाम पर व्यापारी से अभद्रता करते हुए उसकी जेब में रखे पांच सौ रुपये भी निकल लिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद कस्बे के व्यापारी भड़क गए और सुबह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ थाने में घुसकर इंस्पेक्टर का घेराव किया। अभद्रता करने वाले दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। घंटों चली वार्ता के बाद व्यापारियों को समझा कर वापस भेज दिया गया। इस संबंध में एसपी को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।
कस्बे के रहने वाले पंकज गंगवार ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे मेडिकल से वापस घर जा रहे थे। तभी थाने में तैनात दरोगा उपेंद्र कुमार यादव ने उन्हें रोक लिया। और उनका चालान काटने लगे। जब उन्होंने बैटरी वाली स्कूटी का चालान न काटने की बात कही। तो दरोगा आग बबूला हो गए आरोप है कि दरोगा ने अभद्रता करना शुरू कर दी और इतना ही नही जेब मे रखे पांच सौ रुपये निकाल लिए। मंगलवार को जब पीड़ित व्यापारी पंकज गंगवार ने थाने में पहुंचकर दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की मामले की जानकारी मिलते ही कस्बे के अन्य व्यापारी भी इकट्ठा हो गए और उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे जहां व्यापारी के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर का घेराव करते हुए दरोगा पर कार्रवाई की मांग करने लगे। कहा कि तत्काल दारोगा पर कार्रवाई नीं हुई, तो थाने में ही धरने पर बैठ जाएंगे। माहौल बिगड़ता देख इंस्पेक्टर केके शर्मा ने व्यापारियों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि मामले की जांच करा कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी इसके बाद में व्यापारी शांत हो गए और वापस लौट गए। मामला पूरे दिन कस्बे में चर्चा बना रहा।
पहले भी विवादों में घिरे रह चुके हैं दरोगा उपेंद्र
बरखेड़ा थाने में व्यापारी के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा उपेंद्र पूर्व में भी विवादों में घिरे रह चुके हैं। कुछ समय पहले वह थाना क्षेत्र के करोड़ चौकी पर तैनात थे इस दौरान उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद वे चौकी से हटा दिए गए थे अब दोबारा से थाने में पोस्टिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतिदिन चेकिंग करते हैं कभी किसी से कोई अभद्रता या बदसलूकी नहीं की गई। मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है। - उपेंद्र सिंह दरोगा बरखेड़ा
व्यापारियों के द्वारा दरोगा पर अभद्रता और 500 रूपये छीनने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी- प्रशांत सिंह सीओ बीसलपुर