फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सपा महिला नेता की बेटी के खाते में पहले जमा किए एक हजार, फिर निकाले 40 हजार रुपये

Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। बैंक खाते से रकम निकालने का एक नया मामला सामने आया। जिसमें जालसाज ने पहले सपा महिला नेता की बेटी के खाते में एक हजार रुपये जमा किए और फिर आधे घंटे बाद ही चेक के माध्यम से खाता धारक युवती के फर्जी हस्ताक्षर करके 40 हजार रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित करा लिए। एसपी ने शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच को जांच दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला डालचंद निवासी सपा नेता डिंपल गौड़ की बेटी सिमरन गौड़ ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा में है। उसमें 39,649 रुपये जमा थे। दो जुलाई की दोपहर साढ़े तीन बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते में एक हजार रुपये जमा किए थे। इसका मोबाइल पर मेसेज मिलने पर पीड़िता ने पेटीएम के जरिए प्राप्त हुए नंबर पर कॉल की। इसमें एक अन्य युवक का नाम बताते हुए कहा गया कि उसे रुपये जमा करने को कहा गया था। इसे लेकर वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही शाम करीब चार बजे खाते से 40,000 रुपये की रकम दूसरे खाता नंबर पर स्थानांतरित कर दी गई। इसका भी मोबाइल पर मेसेज प्राप्त हुआ। यह देख पीड़िता के होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो बताया गया कि चेक के माध्यम से रकम स्थानांतरित की गई है, जबकि पीड़िता ने किसी चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। दो दिन बाद पीड़िता परिजन के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची। वहां रकम स्थानांतरित करने में इस्तेमाल चेक पर हस्ताक्षर देख फर्जी बताया। बैंक कर्मी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, हालांकि चेक की छाया प्रति और स्टेटमेंट पीड़िता को दे दी गई। खुद के साथ हुई जालसाजी को लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed