फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बरेली की क्राइम ब्रांच टीम ने रिटायर्ड फौजी सहित पांच लोगों से की पूछताछ

Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। रिटायर्ड फौजी की पिटाई प्रकरण में जांच कर रही बरेली की क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को रिटायर्ड फौजी, उनकी दोनों बहनों और घटना की वीडियो बना रहे लोगों से पूछताछ कर उनके बयान लिए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान तीन मई को मंडी समिति के बाहर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। बैरियर पर पुलिस तैनात थी। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मथना निवासी रिटायर्ड फौजी रेशम सिंह अपनी मां और दो बहनों के साथ कार से लखीमपुर में अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रह थे। बैरियर पर कागज दिखाने पर रिटायर्ड फौजी का पुलिस से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर रिटायर्ड फौजी की और बचाने को पहुंची उसकी मां, बहनों की भी पिटाई की गई थी। रिटायर्ड फौजी का आरोप था कि कोतवाली लाकर उसकी मां और बहनों को एक स्थान पर बैठा दिया गया। इसके बाद उसे कोतवाली कार्यालय के पीछे बैरक में ले जाकर चारपाई से बांधकर जमकर पीटा गया। सिपाही उसके ऊपर बैठे। दरोगा ने उसके गुदा मार्ग पर कई बार डंडा डाला। हालत खराब होने पर उसके उसकी मां और बहनों को सुपुर्द कर दिया गया। कार के सभी कागज पूरे होने के बाद कार का चालान कर दिया गया। होश में आने पर उसकी मां ने उसकी जमानत कराकर घर आने की जानकारी दी। रिटायर्ड फौजी, उसकी मां, बहन सहित पांच पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की शिकायत पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने दरोगा रामनरेश सिंह, रईस अहमद और छह सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच बरेली क्राइम ब्रांच और एसआईटी को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने सप्ताह भर पहले कोतवाली पहुंचकर जांच शुरू की थी। बुधवार को टीम ने गांव टंडोला पहुंचकर घटना के समय वहां के लोगों की मौजूदगी की जानकारी एकत्र की। शनिवार को रिटायर्ड फौजी रेशम सिंह को कोतवाली में बुलाकर उनसे घटना की जानकारी ली। इसके अलावा रेशम सिंह की दोनों बहनों के घरों में जाकर और घटना के समय वीडियो बना रहे गांव माधौपुर के दो युवकों से पूछताछ कर उनके बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed