फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

रिपोर्ट दर्ज न लिखने पर परिजन ने नहीं किया शव का अंतिम संस्कार

Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। बरेली पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखे जाने से नाराज होकर गांव अमृता खास में शनिवार को मृतक के परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। कई घंटे बाद कोतवाली पुलिस के समझाने पर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास निवासी मैकूलाल राना का 24 वर्षीय पुत्र राजू 29 जुलाई को बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव नगरिया विक्रम स्थित ससुराल पत्नी की विदा कराने गया था। ससुरालियों द्वारा विदा करने से मना करने पर क्षुब्ध होकर राजू ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। फरीदपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की शाम शव परिजन को सौंप दिया था।
विज्ञापन

मैकूलाल ने शुक्रवार को ही फरीदपुर पुलिस को तहरीर देकर राजू के ससुरालियों पर आत्महत्या करने को उकसाने के आरोप की तहरीर दी लेकिन फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन शुक्रवार को देर रात शव घर ले आए थे। फरीदपुर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से क्षुब्ध परिजन ने शनिवार को शव के अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने एलान कर दिया कि जब तक फरीदपुर पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज करेगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मामला जानकारी में आने पर कोतवाल कमल सिंह और एसएसआई तेजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाया। कई घंटे तक समझाने के बाद परिजन दोपहर तीन बजे शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed