{"_id":"61044f2e8ebc3e09346e6a45","slug":"crime-pilibhit-news-bly4548662113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा कमांडो की पत्नी से पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा कमांडो की पत्नी से पर्स लूटा
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की पॉश बल्लभनगर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को सामान लेने के लिए पैदल बाजार जा रही थी। तभी बीच कॉलोनी में एक बाइक सवार लुटेरा उनके हाथ से झपट्टा मारकर पर्स लूटकर भाग गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी और बाइक सवार लोगों की चेकिंग कर रही है। फिलहाल महिला ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी ज्योति वर्मा ने बताया कि उसके पति अभिषेक वर्मा पैरा कमांडो है। इसलिए वह बच्चों के साथ घर पर अकेली ही रहती है। शुक्रवार तीन बजे करीब वह बाजार से सामान लाने के लिए घर से पैदल निकली थी। जैसे ही वह घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार एक युवक वहां आ गया। युवक ने पहले तो आगे पीछे महिला के कई चक्कर लगाए। इसके बाद मौका पाकर झपट्टा मारकर पर्स छीनने के बाद स्टेशन की ओर भाग गया। पीड़िता के मुताबिक पर्स में दस हजार रुपये एक एटीएम और कुछ जरुरी कागजात मौजूद थे। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। लूट की सूचना पर पहुंचे एसपी किरीट कुमार राठौर, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, सुनगढ़ी कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी और एसओजी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित से घटना की जानकारी ली। एसपी ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगलवाने के साथ शहर में बाइक सवार लुटेरों की तलाश में चेकिंग कराने के निर्देश दिए। एसपी किरीट सिंह राठौर ने बताया पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए है। टीमें लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।