{"_id":"6102fda28ebc3e586a5a5be7","slug":"crime-pilibhit-news-bly454761760","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल प्रबंधन पर पुलिस भूली कार्रवाई, अब प्रशासन देगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल प्रबंधन पर पुलिस भूली कार्रवाई, अब प्रशासन देगा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छतरी चौराहा स्थित कुमार होटल में महिला की हत्या के मामले का पुलिस मृतका के परिजन के सामने आने के बाद खुलासा करने में सफल हो सकी। परिजन ने जिस पर आरोप लगाए थे, वही युवक हत्यारा निकला। मगर होटल में फर्जी आईडी पर कमरा देने वालों को पुलिस बचा ले गई है। उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आगे की कार्रवाई को लेकर भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे, मानो अभयदान दे दिया हो। हालांकि प्रशासन ने अब इसे गंभीर लापरवाही माना है और होटल मालिक को नोटिस देने की तैयारी की है। आगे ऐसा न हो, इसके लिए डीएम ने जल्द बैठक बुलाने की भी बात कही।
एक सप्ताह पहले कुमार होटल के मालिक ने अधिक किराये के लालच में एक युवक और उसकी महिला दोस्त को कमरा दिया था। युवक की आईडी फर्जी थी, जबकि महिला की आईडी ही नहीं ली गयी थी। युवक महिला की हत्या कर शव कमरे में बंद करके भाग गया था। इस घटना का अब भले ही खुलासा हो गया है, मगर होटल प्रबंधन की लापरवाही पर अब तक कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर गया है। यह भी कहा गया था कि घटना के बाद होटल प्रबंधन ने एक फर्जी आईडी लगाकर रजिस्टर मेंटेन कर लिया था। पुलिस ने भले सख्ती के दावे किए, मगर कुछ बिचौलियों की मदद से होटल प्रबंधन को बचाने की कवायद शुरू हो गयी थी। इसकी चर्चा भी आम थी। अब खुलासे के बाद पुलिस के जिम्मेदार भी होटल में मिली कमियों पर कार्रवाई के सवाल से बचते नजर आए।
परिजन की वजह से हो सका खुलासा
पुलिस भले अब खुलासा कर पीठ थपथपा रही हो, मगर यह कहना गलत नहीं होगा कि पुलिस के लिए राहत परिवार से ही मिली। पुलिस अंधेरे में तीर चला रही थी। उसे कुछ हाथ भी नहीं लग सका था। मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर महिला का फोटो देख परिजन आगे आये और 28 जुलाई को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें आरोपी के नाम और पूरी कहानी का जिक्र कर दिया था। उसी के बाद अब खुलासा हो सका। एक दिन पहले अमर उजाला ने भी इसे सबसे पहले प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
यह बड़ी लापरवाही, होटल मालिक को देंगे नोटिस
होटल में बिना आईडी लोगों को ठहराना बड़ी लापरवाही है। इस मामले में होटल मालिक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा, उसी आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे। आगे ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए जल्द बैठक करेंगे। जिसमें सभी होटल प्रबंधन को नियम पालन के निर्देश दिए जाएंगे, अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। - पुलकित खरे, डीएम