{"_id":"60ff070d8ebc3e580368e347","slug":"crime-pilibhit-news-bly45442400","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक को कोतवाली बुलाकर पुलिस ने कार्रवाई से बचने को बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा मालिक को कोतवाली बुलाकर पुलिस ने कार्रवाई से बचने को बनाई वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ढाबा मालिक से वसूली पर पुलिस कार्रवाई से बचने को हर हथकंडे अपना रही है। पकौड़ी खराब बताकर पांच हजार वसूलने का आरोप तो छह साल पुराना है, मगर अफसरों के पूछने पर इसे कैसे झूठा साबित किया जाए को लेकर ढाबा मालिका को पुलिस ने कोतवाली में बुलाकर उसे डराकर उसकी वीडियो बनाने के साथ लिखित ले लिया। ढाबा मालिका का आरोप है कि सिपाहियों ने कोतवाली में उसे घेर लिया था। मजबूरन डर से उसे पुलिस की बात मानना पड़ा। पकौड़ी खराब बताकर उससे पांच हजार रुपये की वसूली दरोगा ने की थी। मगर मामला पुराना होने पर उसे डोडा तस्करी का आरोप लगाकर की गई वसूली की शिकायत में शामिल नहीं किया गया।
नगर निवासी अमजद हुसैन उर्फ गुड्डू की असम हाईवे के सिरसा चौराहा पर मिठाई की दुकान और ढाबा है। ढाबा को उसका भाई हामिद हुसैन चलाता है। गुड्डू, जमाल, राजीव तीन नामजद सहित 25 लोगों पर जून माह में रात्रि बंदी के दौरान दुकान खोलने पर महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि दर्ज रिपोर्ट को निपटाने को उससे 20 हजार रुपये की वसूली की गई। वसूली से संबंधित ऑडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ था। जिसमें एक कांस्टेबल दरोगा कुलदीप से बात होने का तर्क दे रहा था। इसके अलावा ढाबा पर डोडा तस्करी का आरोप लगाते हुए चार कांस्टेबलों ने उससे 1.10 लाख रुपये की वसूली की थी। गुड्डू ने इसकी शिकायत एसपी से शुक्रवार को की। एसपी ने वसूली के आरोपी कांस्टेबल सुरेंद्र पटेल, हनुमान यादव, विक्की को लाइन हाजिर कर दिया था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने शनिवार को टीम के साथ नगर में पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी। गुड्डू से वसूली के प्रकरण को लेकर गुड्डू का आरोप है कि उससे कई बार वसूली हुई। छह साल पहले पकौड़ी खराब बताकर दरोगा ने पांच हजार वसूले थे। पकौड़ी खराब बताकर पांच हजार वसूले की खबर प्रकाशित होने पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाल से मोबाइल पर बात की। इसकी पुष्टि कोतवाल ने स्वयं की। इसके बाद पुलिस ने ढाबा मालिका को कोतवाली बुलाकर उससे पकौड़ी खराब के नाम पर वसूली न होने की बात लिखित लेने के साथ उसकी वीडियो बनाई। ढाबा मालिक गुड्डू ने बताया कि पुलिस ने मामले को दबाने को उसे कई बार फोन कर कोतवाली बुलाया। कांस्टेबलों ने उसे घेर लिया था। समझा कि पुलिस शिकायत पर अब कुछ करेगी, इस डर की वजह से उसने पुलिस को वह लिखकर दिया। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि गुड्डू खराब पकौड़ी पर वसूली न होने की बात लिखकर दे गया है। उसकी वीडियो भी उनके पास है।