फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

होटल में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे, आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही पुलिस

Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। छतरी चौराहा पर कुमार होटल में महिला की मौत के मामले में उसके साथ आए युवक की तलाश करने और महिला की शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। क्योंकि युवक के द्वारा जो होटल में आईडी प्रूफ दिया गया, वह फर्जी बताया जा रहा है। महिला की कोई आईडी है नहीं। इधर होटल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। पुलिस अब आसपास की दुकान और होटलों में लगे सीसीटीवी की फुटेज तलाश कर होटल के मैनेजर और वेटर से शिनाख्त करवा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने बरेली जिले के अफसरों से संपर्क कर मृतक महिला का फोटो वहां के सभी थानों को भिजवाया है।
शहर के छतरी चौराहा पर कुमार होटल में देर रात कमरे में मिले महिला के शव के मामले में शनिवार को महिला का शव पोस्टमार्टम को भिजवाने के बाद पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। हालांकि होटल के दो गेट हैं। जिसमें एक उत्तर बना हुआ है। जिसके सामने बने एक होटल में सीसीटीवी कैमरा लगा है और मेन चौराहा पर पुलिस के सीसीटीवी लगे हुए हैं। युवक की खोजबीन के लिए पुलिस ने होटल के मैनेजर और वेटर के साथ वहां लगे कैमरों की फुटेज को चेक किया, लेकिन कथित विकास की तस्वीर नहीं मिल सकी। इधर, आईडी की फोटो कॉपी में भी उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि युवक हत्या की योजना बनाकर आया था।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला की शिनाख्त के लिए जनपद के थानों के अलावा बरेली जिले की पुलिस से संपर्क कर वहां के थानों में उसका फोटो भिजवाया जा रहा है। फिलहाल देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी और न ही युवक के बारे में कुछ पता चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से लेकर आया था महिला को युवक
होटल में ठहराने के लिए युवक बाइक से होटल पहुंचा था। जहां बाइक खड़ी करने के बाद होटल में कुछ देर के लिए कमरे लेने की बात कही थी। क्योंकि उसने बताया कि उसे न्यूरिया में दवा लेने जाना है। इसके बाद युवक होटल में महिला को छोड़कर गायब हो गया। महिला की मौत के बाद उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि वहां महिला का नाम भी दर्ज नहीं है।

होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे, इसलिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे है। युवक की शिनाख्त होटल मैनेजर और वेटर के द्वारा कराई जा रही है। महिला की शिनाख्त के लिए उसका फोटो बरेली पुलिस को भी भेजा गया है। जल्द ही शिनाख्त कर ली जाएगी। - वीरेंद्र विक्रम सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed