फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने किया हंगामा

Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। मोहल्ला पटेलनगर की एक युवती ने विवाह न करने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को अपने प्रेमी के दरवाजे पर हंगामा किया। लेकिन प्रेमी और उसके परिजन ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेलनगर की एक युवती और मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के एक युवक में पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। युवती ने जब युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो युवक मुकर गया। इसके बाद पंचायत में तय हुआ कि युवक युवती से 22 जुलाई को विवाह करेगा। पंचायत में हुए फैसले के तहत जब युवक ने बृहस्पतिवार को युवती से विवाह नहीं किया तो युवती ने दोपहर को युवक के घर का दरवाजा खटखटाया। युवती ने युवक के घर के बाहर काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बहुत देर तक हंगामा करने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो युवती मायूस होकर घर लौट गई। यह प्रकरण पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed