{"_id":"60f5c2178ebc3e79bc73d2be","slug":"crime-pilibhit-news-bly453670541","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया मोहल्ला निवासी दिलशाद अली व अलाउद्दीन ने एक ही समुदाय के तीन धर्मगुरुओं का आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर वायरल कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
रविवार शाम फेसबुक पर एक ही समुदाय के तीन अलग-अलग धर्मगुरुओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ। इन धर्म गुरुओं में एक शहर के रहने वाले हैं। बाकी दो धर्मगुरुओं में एक बरेली और दूसरे आंबेडकर नगर के हैं। फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो देखकर लोगों में आक्रोशित पनपने लगा। यह मामला संज्ञान में आने पर अफसरों ने थाना पुलिस के साथ साइबर क्राइम टीम को भी लगा दिया। नौगंवा पकड़िया मोहल्ला निवासी इमरान की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शरारत करने वाले आरोपी दिलशाद अली व अलाउद्दीन का पता लगा लिया। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस ने गांव के बाहर घूमते हुए आरोपी दिलशाद अली पुत्र अहसान और अलाउद्दीन पुत्र मौला वक्श को गिरफ्तार करके लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कर उनका अकाउंट बंद कर दिया है। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी