फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

संदिग्ध हालात में शाहजहांपुर के युवक की मौत

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। खनका गांव के एक चरी के खेत में शाहजहांपुर के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव की शिनाख्त कर सूचना परिवार वालों को देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार वाले किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव इदारतपुर चक बकैनिया निवासी उमेश प्रजापति ने बताया कि उनके बड़े भाई 30 वर्षीय ओमपाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में सेंक्चुरी मिल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। परिवार वालों के मुताबिक वह दो माह पहले घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान परिवार की उनसे फोन पर भी कोई बातचीत नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि वह अधिकांश समय अपना मोबाइल बंद रखते थे। शनिवार सुबह बीसलपुर क्षेत्र के गांव खनका में विजेंद्र पाल सिंह खेत पर चरी काटने के लिए गए थे। तो उन्हें एक क्षतविक्षत हालत में युवक का शव पड़ा दिखा। इस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त ओमपाल के रूप में की। इस पर पुलिस ने जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल पर मिले मृतक के जूते, बनियान, शर्ट को सील कर परीक्षण को भेजा है। शव देखने में आठ-दस दिन पुराना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं जंगली जानवरों के द्वारा शव क्षतविक्षत कर दिया गया है। मृतक के परिवार वाले किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed