{"_id":"60f3208e8ebc3e6d84612105","slug":"crime-pilibhit-news-bly453475197","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव घर में पड़ा मिला, पत्नी-बेटा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव घर में पड़ा मिला, पत्नी-बेटा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक युवक का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजन उसकी हत्या का आरोप पत्नी और उसके बेटे पर लगा रहे हैं, जो घर से फरार हैं।
हालांकि पुलिस को मौके पर कीटनाशक दवा और कुछ सामान पड़ा मिला।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिसईया निवासी श्रीपाल सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई कालीचरन उर्फ कल्लू (40) गजरौला कला गांव के रंजीत सिंह के फार्म हाउस पर पिदले दस सालों से काम करते थे। रंजीत सिंह अपने परिवार सहित बिलासपुर में रहते हैं। वर्ष 2000 में कालीचरन की पहली पत्नी कुसुमा की मौत हो गई थी। इसके बाद 2010 में उन्होंने नावकूड़ गांव की रहने वाली पवन कुमारी से कोर्ट मैरिज कर ली। उसके एक बेटा राहुल है। कोर्ट मैरिज के बाद पवन कुमारी अपने बेटे राहुल के साथ कालीचरन के साथ रहने लगी।
श्रीपाल के मुताबिक पिछले कुछ महीने से कालीचरन और पवन कुमारी के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को पवन कुमारी, उसका बेटा राहुल और भाई अशोक फार्म हाउस पर ही रुके थे। उसी रात अचानक रंजीत सिंह ने कालीचरन से फार्म हाउस के बारे में जानकारी करने के लिए कालीचरन को फोन किया। तब मोबाइल पर उन्हें झगड़ा होने की आवाज सुनाई दी। इस पर रंजीत ने फोन करके श्रीपाल सिंह को मामले की सूचना दी थी। इस पर वह सुबह छह बजे फार्म हाउस जा पहुंचे। वहां उन्होंने देखा तो कालीचरन का शव चारपाई पर पड़ा था। उसकी नाक से झाग निकल रहे थे। उसकी पत्नी पवन कुमारी चारपाई के पास बैठी थी। उस वक्त श्रीपाल के पास मोबाइल नहीं था, जिससे वह परिवार वालों को सूचना देने के लिए अपने चले गए। वह 15 मिनट बाद लौटे तो कालीचरन की पत्नी मौजूद नहीं थी। परिवार वालों की सूचना पर गजरौला इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी मौके पर जा पहुंचे।
परिजन जहरीला पदार्थ खिलाकर कालीचरन की हत्या किए जाने का आरोप उसकी पत्नी पर लगा रहे हैं। इस बीच फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके पर कीटनाशक दवा जमीन पर पड़ी मिली। कुकर में मीट बचा हुआ रखा था। इसके अलावा मौके पर चश्मा और दुपट्टा मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सामान को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस के साथ फारेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी और उसके बेटे को तलाशा जा रहा है। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी