{"_id":"60f080ec8ebc3e23af7216e8","slug":"crime-pilibhit-news-bly45325046","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में बालिका का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया, पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में बालिका का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
सार
रिपोर्ट में गांव मिघौना निवासी छोटा उर्फ मुन्ना, अनीस, नासिर, नजीर अहमद और मोहम्मद शरीफ को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में किशोरी का शारीरिक शोषण और जानमाल का खतरा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिर में पूजा करने गई एक लड़की को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करा दिया। इसका पता लगने पर लड़की के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बीसलपुर क्षेत्र में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री 14 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे गांव के बाहर स्थित मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। तभी उसे पड़ोस के गांव मिघौना के कुछ लोग अगवा कर बाइक पर बैठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने जबरन किशोरी का धर्म परिवर्तन कराया और फिर उसका निकाह करा दिया।
विज्ञापन
सका पता लगने पर किशोरी पक्ष के लोग आरोपियों के घरों पर गए तो अपहरणकर्ता झगड़ा करने लगे। किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार सुबह बीसलपुर कोतवाली जाकर तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी को अगवा करने अपहरण करने, जान से मारने की धमकी देने और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्मसंपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के तहत रिपेार्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में गांव मिघौना निवासी छोटा उर्फ मुन्ना, अनीस, नासिर, नजीर अहमद और मोहम्मद शरीफ को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में किशोरी का शारीरिक शोषण और जानमाल का खतरा होने की आशंका जताई है।