{"_id":"60ef2f768ebc3ebf5a00b5c1","slug":"crime-pilibhit-news-bly453143072","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो डाले
विज्ञापन
पीलीभीत। युवती की सोशल साइटस पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करते हुए उसे पांच हजार रुपये की रंगदारी की मांग की है। इस मामले में पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी की किसी ने सोशल साइटस इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बना ली है। जिस पर वह अश्लील फोटो अपलोड करने के साथ लोगों को अभद्र मेसेज भेज कर वायरल कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक एक मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई थी। फोन पर बोलने वाले युवक ने महिला को आईडी की जानकारी देते हुए उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग करते हुए अपने बताए स्थान पर लेकर आने को कहा। रुपये न देने पर उनकी दोनों बेटियों को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में बुधवार को पीड़िता ने एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी किरीट कुमार राठौर ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए कॉल आने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर उसे ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा साइबर सेल को इंस्टाग्राम पर बनी आईडी को भी चेक करवाया जा रहा है।