फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव चलतुआ निवासी 22 वर्षीय राधा की मौत हो गई। उसकी शादी 27 दिन पहले ही हुई थी। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

खटीमा उत्तराखंड के गांव बराबुझिया निवासी बनारसी साहनी ने बताया कि उसकी बहन राधा की शादी 30 मई को गांव चलतुआ निवासी मंजीत सिंह से हुई थी। शनिवार को बहन राधा को तबीयत बिगड़ने पर लखीमपुर खीरी के एक अस्पताल ले जाने और फिर उसकी मौत की सूचना दी गई। इस पर वह पिता समेत अन्य परिवार के सदस्यों संग ससुराल पहुंचे। उधर, पति का कहना है कि शनिवार को राधा ने जहर खा लिया था। हालांकि कारण नहीं बता सके। उसकी हालत बिगड़ने पर वह सीधे लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी में इलाज को ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों सूचित कर दिया था। रविवार को विवाहिता के मायके वालों ने मौत का कारण जानने की इच्छा जताई और पुलिस को सूचना दी। सेहरामऊ एसओ आशुतोष रघुवंशी गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को यह भी पता लगा कि विवाहिता की मायके वालों से फोन पर बात कराने और उनसे मिलने जाने की बात को लेकर विवाद रहता था। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात निकलकर आ रही है। छानबीन चल रही है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed