फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

जमीन पर मालिकाना हक जताने को लेकर विवाद, असलहा लहराए

Sun, 27 Jun 2021 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। जमीन पर मालिकाना हक जताने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने असलहों के बल पर खेत की जुताई करने का आरोप लगाते हुए टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की गई। सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने सख्ती कर जाम खुलवाया। दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर एक बजे की है। कस्बा मझोला से दियूनी डैम मार्ग पर 500 मीटर दूर 15 बीघा जमीन है। इस पर मालिकाना हक जताने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष के खटीमा उत्तराखंड के निवासी महेश कुमार का कहना है कि दस साल पहले उन्होंने ये जमीन खरीदी थी। उनके अलावा चार अन्य पार्टनर भी है। दस साल से लगातार उन्हीं का कब्जा चला आ रहा है। खेत पर धान की रोपाई की गई थी। रविवार दोपहर गांव गिधौर निवासी हीरालाल ने असलहाधारियों को लेकर जबरन खेत की जुताई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। असलहाधारियों के मौके पर होने पर वह सीधे पुलिस चौकी आ गए और पुलिस से शिकायत की। इसी दौरान उनके पक्ष के लोगों ने टनकपुर हाईवे पर पुलिस चौकी मझोला के पास ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर करीब दस मिनट बाद इंस्पेक्टर न्यूरिया जगत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सख्ती कर जाम खुलवाया। उधर, दूसरे पक्ष के हीरालाल का कहना था कि जमीन उसके साले की है। खटीमा के पांच लोग लगातार उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी का विरोध करने पर झगड़ा किया गया। पुलिस ने महेश पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से हीरालाल को हिरासत में ले लिया और न्यूरिया थाने ले गए। वहां सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम भी पहुंच गए। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कराई जाती रही।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच जमीन का पुराना विवाद है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इसे लेकर वाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया गया हैै। मामले की जांच कर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed