फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बिलसंडा में बहन की ससुराल में मिला युवक, बोला - नहीं कराया धर्मांतरण

Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। युवक का जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने छानबीन के बाद आखिरकार युवक को तलाश लिया। वह अपनी बहन के घर बिलसंडा में रहता मिला। पूछने पर उसने धर्म बदलने की बात से भी इनकार कर दिया। उसके पास धर्मांतरण से जुड़ा कोई कागज भी नहीं मिला। यह भी सामने आया कि उसने अपने पुराने नाम से ही पंद्रह दिन पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन भी किया था। अब युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बरेली के एक नेता ने बुधवार दोपहर बाद एसपी पीलीभीत को फोन कर शिकायत की थी। बताया था कि जहानाबाद क्षेत्र के कनाकोर गांव के एक अशिक्षित युवक का इज्जतनगर बरेली के एक व्यक्ति ने जबरन धर्मांतरण करा दिया है। युवक कई दिन से मिल नहीं रहा है और परिवार की शिकायत पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही। एसपी के निर्देश पर जहानाबाद इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने पड़ताल शुरू की तो पहले सामने आया था कि युवक ट्रक पर हेल्पर का काम करता है। स्वेच्छा से 2019 में उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था। मगर युवक की तलाश को जहानाबाद पुलिस बरेली के इज्जतनगर इलाके में डेरा जमाए रही थी। छानबीन के बाद युवक के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। इस पर बिलसंडा क्षेत्र में जहानाबाद पुलिस पहुंची। वहां बृहस्पतिवार तड़के युवक अपनी बहन की ससुराल में मिल गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने धर्म परिवर्तन करने की बात से ही इनकार कर दिया है। उसके पास मिले अभिलेख में भी उसका पुराना नाम लिखा है। पंद्रह दिन पहले एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को किए गए आवेदन में भी उसने पुराना ही नाम लिखा है। उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed