{"_id":"60c8f6378ebc3e325868d0a3","slug":"crime-pilibhit-news-bly449924596","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह तय कर बनाए संबंध, फिर तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह तय कर बनाए संबंध, फिर तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। रिश्ता तय होने के बाद घुमाने के बहाने ले जाकर मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाने और फिर निकाह से इनकार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का निकाह एक साल पहले लखीमपुर खीरी के कस्बा पलिया के मोहल्ला पठानी निवासी सादाब उर्फ नजरुद्दीन से तय हुआ था। इसके बाद से उसका घर आना-जाना था। कई बार सादाब उनकी बेटी को घुमाने भी ले गया और बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग रख दी गई। कई बार पंचायत हुई, मगर आरोपी पक्ष के लोग नही मानें और निकाह से इनकार कर दिया। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर क्राइम पुष्कर सिंह ने बताया कि आरोपी सादाब को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया। चालान कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।