फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

साथियों को पकड़कर ले जाने पर बरातियों ने पुलिस को घेरा

Mon, 31 May 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर (शाहजहांपुर)। शादी समारोह के दौरान डीजे पर हंगामा कर रहे युवकों को पकड़कर ले जा रही पीआरपी पुलिस को रास्ते में कुछ बरातियों ने घेर लिया। हिरासत में लिए गए युवकों को जबरन छुड़ाने की कोशिश की। इस बीच पहुंची पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने पीआरबी को घेरने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका शांतिभंग की धाराओं में लिखा पढ़ी कर चालान किया गया।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम नेहरू नगर में रविवार रात बरात आई थी। वहां द्वारचार के दौरान डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों पर बराती डांस के साथ हंगामा कर रहे थे। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पीआरबी पुुलिस मौके पर जा पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने हंगामा कर रहे चार युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर पूरनपुर कोतवाली ले जाने लगी। तभी पीछे से बाइकों पर कुछ बरातियों ने गांव से करीब दो सौ मीटर दूरी पर पुलिस की गाड़ी को आगे बाइक लगाकर रोक लिया। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेरकर हिरासत में लिए गए युवकों को जबरन छुड़ाने की कोशिश की। पीआरबी पुलिस ने इसकी सूचना पूरनपुर थाने में दे दी। इससे कुछ देर बाद थाने से भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया और पीआरवी को घेरने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य युवक पुलिस को देखकर भाग गए। उधर, इसका पता लगने पर कुछ बाराती रात में ही अपने घरों को खिसक गए। हजारा एसओ उमेश सोलंकी ने पीआरबी के घेेराव होने की घटना से इनकार किया। उन्होंने बताया कि डीजे पर युवक हुड़दंग कर रहे थे। समझाने पर नहीं माने तो छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed