{"_id":"60a2bcc08ebc3e47eb775cd9","slug":"crime-pilibhit-news-bly4468949128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में खड़ी सब्जी की फसल उजाड़ी, विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में खड़ी सब्जी की फसल उजाड़ी, विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। लॉकडाउन के बीच शरारती तत्वों ने भुड़िया गांव में खेतों पर खड़ी सब्जी की फसल को उजाड़ दिया। किसान खेतों पर पहुंचे तो फसल खराब मिली। सूचना मिलने पर विधायक भी पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। करीब दस ग्रामीणों की फसल का नुकसान हुआ। विधायक ने पुलिस को मामले में जांच कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़िय़ा निवासी ओमपाल, बालजीत, रामकिशोर, सोमवीर, दिनेश, धर्मवीर, बुधपाल, पोथीराम, विकास , रामपाल ने बताया कि उनके खेतों में अरबी, मिर्च, बैगन, टमाटर, तुरई, लौकी आदि सब्जियों की फसलें थी। रविवार रात किसी समय अज्ञात लोगों ने खेतों में खड़ी फसल को काटकर अलग डाल दिया। इसमें फसल पूरी तरह से खराब हो गई।
सोमवार सुबह खेत पर पहुंचे तो सब्जी की फसल कटी पड़ी मिली। फसल खराब करने का शोर मचते ही ग्रामीण जमा हो गए। ग्राम प्रधान राजेंद्र मौर्य ने भाजपा विधायक रामसरन वर्मा और खनंका पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार को सूचना दी। कुछ ही देर में विधायक और पुलिस दोनों गांव आ गए। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। विधायक ने बताया कि फसल खराब करने की हरकत शर्मनाक है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। खेत स्वामियों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।