फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दूल्हे के ताऊ का ईंट मारकर सिर फोड़ा

Mon, 10 May 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरात में बेवजह जनरेटर की लाइन बंद कर रहे कुछ लोगों का विरोध करना दूल्हे के ताऊ को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। फिर दूल्हे के ताऊ के सिर में ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव भैरोकलां निवासी शिवराम शर्मा ने बताया कि आठ मई की रात उनके बेटे आकाश की बरात बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद गई थी। रात करीब आठ बजे बरात चढ़ रही थी। इस बीच कुछ लोग जनरेटर की लाइन बंद करने लगे। यह देख बड़े भाई महेश शर्मा ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। ईंट उठाकर महेश के सिर में मार दी, जिससे उनका सिर फूट गया।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर भाग गए। बरातियों ने पकड़ने का प्रयास किया, मगर असफल रहे। सीएचसी में घायल का इलाज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। ग्रामीणों से संपर्क कर आरोपियों के बारे में जानकारी करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed