फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

ट्रस्ट की जगह पर कब्जा कर बनवाने लगे दुकान, डीएम से शिकायत

Fri, 26 Mar 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। सार्वजनिक उपयोग और ट्रस्ट की संपत्ति पर कब्जा करके अपनी दुकान बनवाने का आरोप एक व्यापारी पर लगा है। लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

बल्लभ नगर कॉलोनी के निवासी लोकतंत्र सेनानी विश्वमित्र टंडन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रेलवे स्टेशन रोड पर लक्ष्मी टॉकीज के पास पुराना कांग्रेस दफ्तर कही जाने वाली जमीन आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बनाए गए ट्रस्ट की है। ट्रस्ट के लिए यह भूमि मौलाना नून उर्फ रामकिशोर ने दान में दी थी। बाद में उस भूमि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो बड़े कमरे और एक हॉल बनवाया था। एक कमरा उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय डॉ. नानक चंद टंडन ने अपनी पहली मां राजरानी की स्मृति में बनवाया था। उस पर पत्थर भी लगवाया गया था। आरोप है कि उस पत्थर को तोड़कर फेंक दिया गया। समस्त ट्रस्टियों का निधन हो चुका है। पूर्व के ट्रस्टियों ने भवन के बाहरी हिस्से पर टेंट तानकर कपड़े की दुकान चलाने की अनुमति एक व्यापारी को दी थी। वह कुछ साल पहले जगह छोड़कर चले गए। आरोप है कि इसके बाद से एक ट्रस्टी के पौत्र ने कब्जा कर अपनी कपड़े की दुकान शुरू कर दी। अब इस भवन को मनमाने ढंग से गिराकर अपनी दुकान बड़ी कर रहा है। कई सालों तक यहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद और वृद्ध सेवा संस्थान का कार्यालय भी रहा है। सार्वजनिक उपयोग और ट्रस्ट की संपत्ति पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम पुलकित खरे ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed