{"_id":"605cd3bd8ebc3e8ccb01fbec","slug":"crime-pilibhit-news-bly441926620","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मियों पर हमलावर हुए अतिक्रमणकारी, टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कर्मियों पर हमलावर हुए अतिक्रमणकारी, टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
माधोटांडा। शारदा नदी पार रमनगरा क्षेत्र में जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम और पट्टेदारों पर अवैध कब्जेदार हमलावर हो गए। पुलिस मौजूद थी, मगर विरोध देख कुछ नहीं कर पाई। इसके बाद राजस्व टीम बिना कब्जा दिलाए ही लौट गई। राजस्व निरीक्षक से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले में 21 नामजद समेत 31 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शारदा नदी के पार रमनगरा क्षेत्र में कई इलाकों में जमीन पर कब्जे को लेकर कब्जेदारों और पट्टेदारों के बीच विवाद चल रहा है। गाटा संख्या नौ में 8.214 हेक्टेयर भूमि है, जो राजस्व अभिलेखों में पट्टेदार मनसा देवी, नरेश, अवधेश, बलवंत शाही, उमेश तथा रामसमुझ के नाम दर्ज है। कलीनगर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने गाटा संख्या की जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराकर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र राणा के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची। उसी दौरान जमीन पर कब्जा जमाए बैठे कब्जेदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कब्जेदारों का कहना था कि जमीन उनकी है। कुछ ही देर में कब्जेदारों के परिवार की महिलाएं और कुछ लोगों लाठी-डंडे लेकर टीम और पट्टेदारों पर हमलावर होने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख टीम पट्टेदारों को बिना कब्जा दिलाए ही लौट गई। घटना के बाद राजस्व निरीक्षण बृजेंद्र राणा की ओर से थाने में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी रामसेवक ने बताया कि मामले में 21 नामजद समेत 31 आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज कर अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।