{"_id":"605cd31f8ebc3e8ca8362bc6","slug":"crime-pilibhit-news-bly441926350","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी भेजा जेल
विज्ञापन
पूरनपुर। माता-पिता की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। भाई के जागने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी। घर पर सोलह वर्षीय पुत्री और बेटा मौजूद था। रात करीब 12 बजे गांव निवासी अमित दीवार फांदकर घर में घुस गया। फुसला कर किशोरी को पड़ोस के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बेटे की आंख खुल गई। भाई के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। एसओ आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि किशोरी की मां की की तहरीर पर आरोपी अमित पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी अमित को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।