{"_id":"605cd1af8ebc3ec44635b6b8","slug":"crime-pilibhit-news-bly441925275","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क किनारे टहल रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव डेरम मडरिया निवासी बृजलाल ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र राजीव बुधवार शाम चार बजे अपनी बुआ के घर बीसलपुर मार्ग स्थित जंगरौली पुल गया था। वहां बुधवार रात साढ़े आठ बजे वह खाना खाने के बाद रोड किनारे टहल रहा था। तभी उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना मृतक के रिश्तेदार और पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद