{"_id":"605b603f8ebc3e8c955c1203","slug":"crime-pilibhit-news-bly441774641","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बिलसंडा। लापता युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की थी। हालांकि परिजन कुछ स्पष्ट कहने को तैयार नहीं हैं।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव अडियारा निवासी शांता देवी ने बताया कि उनका बेटा गोपी (25) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह काम करने के लिए घर सं गया था, जो शाम को पांच बजे घर लौटना। उसने शाम करीब छह बजे खाना खाया और फिर खेत पर जाने को कहकर घर से निकल गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद गोपी का कुछ पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह करीब छह बजे पड़ोस के गांव भितिया निवासी रामकिशन के खेत पर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर गमछे के सहारे गोपी का शव फंदे से लटका मिला। चौकीदार मुनेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक के परिवार की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है, न ही कोई तहरीर दी है। गोपी के खुदकुशी करने के पीछे की वजह नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।