{"_id":"605397468ebc3ecbe12972fa","slug":"crime-pilibhit-news-bly4410688152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की बहन के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित, पेट्रोल का नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की बहन के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित, पेट्रोल का नमूना लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जमीन की लीज का समय पूरा होने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी की बहन के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दो दिन पूर्व जांच के लिए पहुंची टीम ने पेट्रोल का सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा है। इधर, प्रशासन का शिकंजा कसने के बाद पूर्व मंत्री पर उनकी ही बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद तिवारी की गजरौलाकलां में जमीन है। इस पर पूर्व मंत्री की बहन विमला अवस्थी के नाम पर पेट्रोल पंप खोला गया था। पेट्रोल पंप पूर्व मंत्री की जमीन पर बना था। बताते हैं कि 1995 में 25 साल के लिए लीज तय हुई थी। इसकी मियाद पूरी हो चुकी है। अभी लीज को आगे नहीं बढ़ाया गया है। जानकारी पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल पूर्व मंत्री की बहन के नाम पर चल रहे पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले डीएसओ टीम के साथ जांच करने पेट्रोल पंप पर गए थे। उन्होंने पेट्रोल का नमूना भी लिया था। बाद में उसको परीक्षण के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। वहीं, पूर्व मंत्री की बहन ने कलक्ट्रेट पहुंचकर बृहस्पतिवार को शिकायत की। आरोप लगाते हुए कहा कि 30 अक्तूबर 2020 को लीज की मियाद पूरी हो चुकी है। मियाद बढ़ाने के लिए पूर्व मंत्री पर अब तक 43 लाख से अधिक रकम लेने का भी आरोप लगाया। बताया कि इसका एक वाद न्यायालय में भी दायर कर दिया है। परिवार के लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पूर्व मंत्री ने मामले को पारिवारिक बताते हुए कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
मामले में जमीन की लीज का 25 साल का समय पूरा हो चुका है। इस पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित किया गया है। पेट्रोल का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। किसी तरह का दबाव या फिर प्रताड़ित करने की बात नहीं है। - एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी