फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। डेयरी पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव डेयरी में ही रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। डेयरी मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। फिर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने परिवार से भी बात की, मगर वह कुछ नहीं बता सके। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र बरहा कॉलोनी निवासी सीमा बताया कि उसका 40 वर्षीय देवर गोविंद पुत्र राजाराम मोहल्ला मोहम्मद फारुख में मंगतराम की डेयरी पर काम करता था। शनिवार सुबह छह बजे गोविंद रोज की तरह डेयरी पर काम करने गया। वहां काम निपटाने के बाद 11 बजे घर आ गया था। कुछ देर रूका और फिर दोपहर दो बजे के बाद दोबारा काम पर चला गया था। डेयरी संचालक के मुताबिक शाम करीब चार बजे वह डेयरी पर पहुंचे तो मेनगेट खुला था। भीतर प्रवेश किया तो गोविंद का शव कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटका था। शव देख उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। फिर कुछ ही देर में परिजन और पुलिस दोनों आ गए। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कोई तहरीर भी उनके द्वारा नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed