फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

युवक को गोली मारने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
गजरौला (पीलीभीत)। युवक को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि पुलिस रंजिश के चलते आरोपियों को फंसाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जाती है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के फूटा कुआं गांव निवासी हरीशचंद्र अपने दोस्त गजरौला थाना क्षेत्र के खजुरिया पचपेड़ा गांव निवासी प्रमोद कुमार के साथ कल्यानपुर गांव से लौट रहे थे। असम हाईवे पर खाग सराय गांव के पास उन्हें बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया और तमंचे से प्रमोद के पैर में गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल हुए हरीशचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर बिठौराकलां गांव निवासी राकेश, राजेश समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले कर ली है। पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि बाद में उन्हें परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। सोमवार को घायल के साथी से पूछताछ की गई। उसने पुरानी रंजिश के चलते हरीश ने नामजद आरोपियों को फंसाने की प्लानिंग बनाई थी। उसने दोस्त से अपने पैर पर गोली चलवाई गई थी। हालांकि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed