फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

कब्र से निकालकर प्रवक्ता के शव का होगा पोस्टमार्टम

Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रवक्ता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद दर्ज कराई गई हत्या की रिपोर्ट में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए पुलिस सबसे पहले दफनाए जा चुके शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी। इसके लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। बता दें कि प्रवक्ता की मौत के वक्त पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

शेरपुरकलां निवासी उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सेवानिवृत्त और गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व प्रवक्ता नईमा खान की 29 नवंबर 2020 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुत्री तहमीना खान ने मौत के दो माह बाद शेरपुरकलां निवासी शादाब और उनकी पत्नी रूबीना खान, सईद और याकूब पर धोखाधड़ी कर हवेली हड़पने, बंधक बनाकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर 31 जनवरी को मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि आरोप की तह तक जाया जा सके। डीएम से शव निकलवाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed