फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लापरवाही पर चौकीदार और दोनों होमगार्ड के निलंबन के आदेश

Tue, 16 Feb 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस की विवेचना भले अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हो, मगर लापरवाही को लेकर डीएम संजीदा हुए हैं। घटना की रात विकास भवन की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दो होमगार्ड और एक चौकीदार को निलंबित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा खिड़कियों और अन्य रास्तों पर सुरक्षा के लिहाज से काम कराने की जिम्मेदारी डीडीओ को दी गई है। साथ ही घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने शुक्रवार रात दो इनवर्टर, चार बैटरी चोरी की थी। व्यक्तिगत शौचालयों के सत्यापन से जुड़ी 13 पत्रावलियां भी तेजाब और पानी डालकर नष्ट कर दी गई थी। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं घटना को चोरी से अधिक घोटालों को दबाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस की विवेचना में कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सके हैं। मगर पुलिस भी इसे संदिग्ध मान रही है। घटना की रात विकास भवन में दो होमगार्ड और एक चौकीदार की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थी। इसके बावजूद चोरी होने पर सीधे तौर पर लापरवाही माना जा रहा है। डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तीनों के निलंबन के निर्देश दिए हैं। वहीं उनके स्थान पर नए सक्रिय चौकीदार और होमगार्ड की तैनाती को कहा है। इनकी संख्या बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। विकास भवन के चारों ओर से ऐसे कौन से स्थान हैं, जहां से प्रवेश किया जा सकता है। उन सभी को चिह्नित करके सुरक्षा के लिहाज से कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि चौकीदार और होमगार्ड के निलंबन के आदेश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सख्त कदम उठाए जाएंगे। बार-बार विकास भवन में घटना होना, गंभीर बात है। पुलिस से भी जानकारी जुटाई जाएगी कि आखिर अभी तक की जांच में उन्हें क्या प्रतीत हो रहा है। उसी आधार पर आगे भी निर्णय लिया जाएगा। डीडीओ से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed