फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अफसरों का ओम राइस मिल पर छापा

Mon, 26 Oct 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
ओम राइस मिल से छापेमारी कर बाहर निकलते सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। किसान से फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अफसरों की टीम ने ओम राइस मिल पर देर शाम छापा मारा। प्रशासनिक अफसरों की टीम राइस मिल के अंदर चार घंटे से ज्यादा समय तक मौजूद रही। अफसरों ने वहां धान का स्टाक चेक किया। खालसा धर्मकांटा के पास राइस मिलर के गोदाम पर अफसर बहुत देर तक रहे। यहां भी धान मिला। उसका स्टाक रजिस्टर से मिलान किया गया। प्रशासन के इस कदम से राइस मिल मालिकों और आढ़तियों में हड़कंप मच गया। अफसरों ने पूरनपुर हाईवे स्थित राइस मिलर के प्लॉट में पड़े धान का स्टाक भी चेक किया। देर रात तक अफसरों की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को चित्तरपुर गांव के किसान और राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी से धान खरीद के रेट को लेकर एक ऑडियो वायरल हो गया था। उसमें राइस मिलर ने किसान से बढ़िया से बढ़िया धान 1250 रुपये क्विंटल में लेने की बात कही थी। राइस मिलर ने पंजीकरण के अभिलेख देेने पर
विज्ञापन

100 रुपये प्रति क्विंटल अधिक देने की बात कही थी। ऑडियो की जानकारी होते ही डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा और मंडी सचिव विजिन वालियान के साथ लकड़ी मंडी स्थित ओम राइस मिल पर छापा मारा। प्रशासनिक टीम ने राइस मिल में धान के क्रय विक्रय के अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। राइस मिल के अंदर धान का स्टॉक देखने के बाद मिल मलिक से उसका हिसाब मांगा। इसके बाद पूरनपुर हाईवे पर स्थित एक अन्य प्लॉट भी राइस मिलर का धान मौजूद होने की जानकारी लगी तो अफसर अभिलेख लेकर वहां भी गए। अफसरों ने छापा मारने की कार्रवाई को फिलहाल चुप्पी साध ली। देर रात तक अफसरों की कार्रवाई जारी थी। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने रात 8.15 बजे बताया कि राइस मिल के अंदर अभी जांच चल रही है। धान खरीद के रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद पता चलेगा सही बात निकलकर सामने आएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed