{"_id":"5f762e7d8ebc3e9bc61cad03","slug":"crime-pilibhit-news-bly421841942","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार के पिछले गेट का शीशा तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी कार के पिछले गेट का शीशा तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी उड़ाई
विज्ञापन
कार की पिछले गेट का तोड़ा गया शीशा।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। खड़ी कार के पिछले गेट का शीशा तोड़कर चोरों ने चार लाख रुपये की नकदी से भरा बैग उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीओ उत्तम कुमार ने भी पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी की। बैंक शाखा और घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाली, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
घटना नगर के शेरपुर रोड पर खजुरिया बस स्टैंड के समीप बृहस्पतिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। गांव ढक्काचांट निवासी गुरविंदर सिंह गांव चंदिया हजारा में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई बलवदिंर सिंह के साथ कार से आए थे। गुरविंदर सिंह ने नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से चार लाख रुपये निकाले। रुपयों को बैग में रखने के बाद उन्होंने कार में रख दिए। दोनों भाइयों ने कार को खजुरिया बस स्टैंड के पास खड़ा कर दिया। उसके बाद वह अलग-अलग बाजार में खरीदारी करने चले गए। बीस-पचीस मिनट बाद लौटे गुरविंदर को वहां कार का पीछे का शीशा टूटा और रुपयों से भरा बैग गायब मिला। इसकी जानकारी उसने अपने भाई बलविंदर को मोबाइल से दी। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल एसके सिंह, सीओ उत्तम सिंह ने टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों भाइयों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पड़ोस की एक दुकान और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। बैंक के सीसीटीवी में गुरविंदर के पीछे नीली शर्ट पहने युवक लगा देखा गया। इससे ज्यादा पुलिस को कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। इसकी वजह व्यस्त रोड पर डिवाइडर से सटाकर कार खड़ी की गई थी। शीशा टूटने की आवाज भी किसी पड़ोसी दुकानदार ने नहीं सुनी। मामले की जांच कराई जा रही है। - एसके सिंह, कोतवाली प्रभारी