फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

जहानाबाद पंचायत चेयरमैन के पति समेत दो लोग मुचलका पाबंद

Fri, 18 Sep 2020 10:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
crime
जहानाबाद/ पीलीभीत। पुराने विवादों में जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन के पति समेत दोनों पक्षों पर शिकंजा कसते हुए मुचलका पाबंद किया है। पुलिस का मानना है कि दोनों पक्षों में दोबारा झगड़ा हो सकता है। चेयरमैन पति का कपड़ा व्यापारी से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

जहानाबाद कस्बे में रहने वाले कपड़े व्यापारी धीरेंद्र गुप्ता और नगर पंचायत चेयरमैन के पति दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना की पुरानी रंजिश चल रही है। इसके चलते दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। मई में कपड़ा व्यापारी धीरेंद्र गुप्ता ने दुर्गाचरन गुप्ता और उनके बेटों शगुन गुप्ता और शिवा गुप्ता पर अपने बेटे प्रिंस गुप्ता को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए जहानाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद चेयरमैन पति का तत्कालीन थाना इंस्पेक्टर मनीराम से भी विवाद हो गया था। इंस्पेक्टर मनीराम इसी विवाद के चलते निलंबित भी हो गए थे। हालांकि बाद में इंस्पेक्टर मनीराम बहाल हो गए। उन्हें तत्कालीन एसपी ने जांच के बाद क्लीन चिट दे दी थी। पुलिस ने चार जून को चेयरमैन के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर चेयरमैन के पति के कुछ दिन पहले ही जेल से छूटने के बाद जहानाबाद पुलिस ने उन्हें और कपड़ा व्यापारी धीरेंद्र गुप्ता को दो-दो लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। जहानाबाद थाना प्रभारी हरीश वर्धन ने बताया कि दोनों के बीच दोबारा झगड़े की कोई स्थिति न बनें, इसलिए मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed