{"_id":"5f63b89e8ebc3eae236f9ca2","slug":"crime-pilibhit-news-bly4201972190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दरोगा और संग्रह अमीन ने एसडीएम के अर्दली को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दरोगा और संग्रह अमीन ने एसडीएम के अर्दली को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुलिस लाइन के दरोगा और संग्रह अमीन ने एसडीएम के अर्दली से अभद्रता करते हुए उसे पीट दिया। कॉलोनी में मारपीट देखकर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस दरोगा और संग्रह अमीन को थाने ले आई। दोनों का मेडिकल कराया गया। अर्दली की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुभाष चौधरी नकटादाना चौराहा के पास कर्मचारी कॉलोनी में बुधवार रात सदर तहसील के संग्रह अमीन सतीश के घर आया था। आरोप है कि दोनों ने घर में शराब पी और फिर पड़ोस में रहने वाले एसडीएम के अर्दली लालाराम के मकान के सामने गाली गलौज करने लगे। अर्दली ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कॉलोनी के अन्य लोग भी बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दरोगा ने शराब के नशे में कॉलोनी के अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता की। अर्दली ने मामले की सूचना एसडीएम सदर अविनाश मौर्य को दी। फिर कोतवाली पुलिस को भी फोन किया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी दरोगा और संग्रह अमीन वहां खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। उसके बाद उन्हें कोतवाली ले गई। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों में अल्कोहल मिलने की पुष्टि भी हो गई। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि अर्दली की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। दोनों के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है।