{"_id":"5f4bf4868ebc3e2a9627f2c0","slug":"crime-pilibhit-news-bly4180624102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के लॉकडाउन में 219 वाहनों का चालान, 56700 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के लॉकडाउन में 219 वाहनों का चालान, 56700 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दो दिन के लॉकडाउन में सड़कों पर बेवजह वाहनों से घूमने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए खूब चालान किए और उनसे जुुर्माना भी वसूला। पुलिस की कार्रवाई से आम लोगों में दहशत रही। पुलिस ने दो दिन में पूरे जिले में 219 वाहनों के चालान किए। वाहन चालकों से 56,700 रुपये जुर्माना वसूला।
एसपी जयप्रकाश के निर्देश पर दो दिन के लॉकडाउन में पूरे जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें सिटी सर्किल में कोतवाली पुलिस ने 21 वाहनों से चालान किए। बिना मास्क घूमते 11 लोग पकड़े। दोनों मामलों में 5500 रुपये शमन शुल्क वसूला। इसी तरह सुनगढ़ी में 25 वाहनों के चालान किए और नौ लोगों से बिना मास्क पकड़ने के कारण 45 सौ रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन में वाहन का चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया था। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद